Bikaner Live

अभी ठंड से निजात नहीं:साल के आखिरी दिनों में उत्तर भारत में शीतलहर चलेगी; पंजाब में धुंध, लुधियाना में पारा 1.6°

नए साल पर ठंड एक बार फिर लोगों को सता सकती है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने 30 और 31 दिसंबर से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 29 दिसंबर से ही कड़कड़ाती ठंड शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों में बादल छाने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 9 दिन बाद पारा सामान्य पर पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश: मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम आज से बदलेगा। इस बीच किन्नौर, लाहौल-स्पीति व चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। प्रदेश के 8 शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु और उससे नीचे चला गया है। सोलन, सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 28 दिसंबर को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी।

मध्य प्रदेश: साल के आखिरी दिनों में तेज ठंड के आसार
मध्य प्रदेश में शीतलहर के साथ ठंड की विदाई होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी है। 29 दिसंबर से ठंड बढ़ने की शुरूआत हो सकती है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यहां पारा नौ दिन बाद सामान्य पर पहुंचा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post