Bikaner Live

आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश:चेक पॉइंट से भागने की कोशिश कर रहे TRF के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जम्मू में आतंकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। द रेसिस्टेंस फोर्स (TRF) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चेक पॉइंट से भागने की कोशिश कर रहे आतंकियों को SOG गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान चूरथ काजीगुंड के रईस अहमद डार और कुलगाम के शबजार अहमद शेख के रूप में हुई है।

SOG ने पीछा कर पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम जब SOG टीम इलाके में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। तभी श्रीनगर की ओर जा रही एक ऑल्टो कार ने चेक पॉइंट से भागने की कोशिश की। संदिग्ध मूवमेंट को देखते हुए टीम ने तुरंत हरकत में आई और उनका पीछा कर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया।

लश्कर-ए-तैयबा का शैडो ग्रुप
TRF मॉड्यूल का खुलासा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि डार के पास एक बैग बरामद किया गया, जिसमें एक AK असॉल्ट रायफल, AK सीरीज की दो मैगजीन, 60 AK राउंड, दो मैगजीन और 15 राउंड के साथ एक पिस्टल बरामद की गई। TRF को लश्कर-ए-तैयबा का शैडो ग्रुप माना जाता है।

आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका है डार
अधिकारी ने कहा कि डार पहले आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ चार मामले भी दर्ज हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि वह TRF के लिए काम कर रहा है। उसके सहयोगी की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी ताकि आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने वाले सहयोगियों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!