Bikaner Live

अंधविश्वास ने ली जान:राजस्थान के ढोंगी बाबा पर 11 साल के बच्चे की बलि देने का आरोप; नाक, कान और नाखून कटा शव मिला

अलवर के नावली गांव में अंधविश्वास के चलते 11 साल के बच्चे की बलि देने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव रविवार को रोंगटे खड़े कर देने वाली हालात में एक खेत में पड़ा मिला। उसके नाक, कान और नाखून कटे हुए थे। आंखों में काजल लगा था। पिता रघुवीर बैरवा ने पुलिस से गांव के ही ढोंगी बाबा कालू बैरवा समेत कई लोगों के खिलाफ गड़ा धन निकालने को लेकर हत्या की शिकायत की है।

बच्चा शनिवार को घर से लापता हो गया था। परिजन ने कुछ लोगों पर बच्चे के अपहरण का शक जताते हुए मालाखेड़ा थाने की अकबरपुर चौकी में लिखित सूचना भी दी थी। रविवार सुबह बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। घटनास्थल पर कई आला अधिकारी पहुंचे। फोरेसिंक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर जांच कराई गई। SP तेजस्विनी गौतम का कहना है कि जांच चल रही है। बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों के बारे में पता चल सकेगा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!