Bikaner Live

साधासर में हुई भाजपा बापेऊ मण्डल कार्यसमिति की बैठक
soni

साधासर में हुई भाजपा बापेऊ मण्डल कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत हुए शामिल*
साधासर, श्रीडूंगरगढ ।
भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ के बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को साधासर गांव में मण्डल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा के नेतृत्व में भारत माता के आगे द्विप प्रज्वलन करके शुरू की जिसमें जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत सहित मण्डल के पदाधिकारी, मोर्चा,बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और महिलाशक्ति शामिल हुई ।ईटिंग में राजनैतिक प्रस्तावना सहित पार्टी की रीति नीति की बातें बताई गई इस दौरान जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने बूथ स्तर से लेकर केन्द्र तक पार्टी के कार्यों के बारें में जानकारी दी तथा केन्द्र की लाभकारी योजनाओं के बारें में बताते हुए प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार को सबसे फैल और भृष्ट सरकार बताते हुए प्रत्येक क्षेत्र में विफ़लतम बताते हुए प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धूड़ाराम डेलू ने भाजपा को विश्व की सबसे मजबूत पार्टी बताते हुए
केन्द्र की नीतियां बताई,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानाराम तरड़ ने बूथ अध्यक्षों को मजबूती कार्य करने के लिए प्रेरित किया ,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रामनिवास बिश्नोई ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन मण्डल महामंत्री शुभकरण बिश्नोई,मूलचंद बाड़ेला सहित पार्टी कार्यकर्तों ने किया मीटिंग का संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियाँ ने किया,इस दौरान शामिल रहे पार्टी पदाधिकारी जिला मंत्री अरविंद चारण, मूलचंद सारण,बाबूलाल सियाग,पूनमचंद ,भीखसिंह,मुकनाराम कुम्हार ,सुभाष बिश्नोई,गोपाल गरूआ,चेतन सुथार, लुणाराम तरड़,बुधरनाथ आफ पार्टी कार्यकर्ता सहित महिला मोर्चा भी मीटिंग में शामिल हुई ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!