Bikaner Live

हफ्ते का स्टॉक:बाजार की तेजी में अभी भी खरीदी का अवसर है, खरीदते जाएं और कमाते जाएं

शेयर बाजार लगातार ऊंचाई छू रहा है। हर हफ्ते नया स्तर बना रहा है। निवेशकों ने लॉर्ज कैप में अच्छी खासी कमाई की है। हालांकि यहां से अब निवेशकों को थोड़ी सावधानी के साथ गिरावट वाले शेयरों को खरीदना चाहिए। जिन शेयरों में कमाई हो चुकी है, उन्हें बेच कर फायदा कमाना चाहिए।

चोलामंडलम में 24 पर्सेंट का लाभ

एसएमसी ग्लोबल के सौरभ जैन ने निवेशकों को चोलामंडलम के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसे 464 रुपए के लक्ष्य पर खरीदा जा सकता है। इसमें 24% का रिटर्न मिल सकता है। यह शेयर अभी 375 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चोलामंडलम इन्वेस्ट एंड फाइनेंस कंपनी एक डाइवर्सिफाइ एनबीएफसी है जो वाहनों, होम लोन, कॉर्पोरेट मार्गेज लोन, एसएमई लोन, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी सेवा, स्टॉक ब्रोकिंग आदि के क्षेत्र में काम करती है।

वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में इसका कुल लोन वितरण 6,457 करोड़ रुपए रहा है। इसका असेट अंडर मैनेजमेंट 74 हजार 471 करोड़ रुपए रहा है। इसका शुद्ध लाभ 434 करोड़ रुपए रहा है। इसमें 42% की बढ़त हुई है।

टेक्नो के शेयर में 27 पर्सेंट का फायदा

टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर में 27% का फायदा मिल सकता है। इसे 255 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी गई है। यह अभी 201 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। यह कंपनी देश के पावर इंफ्रा में लीडिंग है। इसके पास अच्छा खासा ऑर्डर बुक है। इसकी मजबूत बैलेंसशीट है। इसका रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 1,312 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post