
पहाड़ों पर बर्फबारी तेज होने से देशभर में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फबारी के बाद 401 सड़कें बंद हो गईं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए। यहां पाइपलाइन में पानी जम गया। इधर, राजस्थान के बाड़मेर में ठंड ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 24 घंटे में पारा 6.4 डिग्री लुढ़ककर 12.5 डिग्री से सीधे 6.1 डिग्री पर आ गया।














