Bikaner Live

भाजपा रानी बाजार मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न….

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में तातेड़ भवन, रानी बाजार में आयोजित की गई।

कार्यसमिति बैठक में मंडल प्रभारी विजय आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला मंत्री अरुण जैन, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, कुणाल लीखा, विक्रम सिंह राठौड,मनोज सिंगला,विजय शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक गौड़, श्रवण सिंह चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि नैय्यर, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय, प्रिया गिडवानी,सरस्वती विश्नोई,सरोज भाटी,रेखा पंडित,पार्षद जामनलाल गजरा, पुनीत शर्मा सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक इत्यादि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

बैठक  की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई । 

मंडल प्रभारी विजय आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला मंत्री अरुण जैन इत्यादि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्येक मोर्चे पर विफल और नाकारा वर्तमान राज्य सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान करते हुए भाजपा की संगठनात्मक विशेषताओं के बारे में जानकारी दी ।   मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंडल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।   

मंडल मीडिया प्रभारी दीपक गौड़ ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के विषय में जानकारी दी। 

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!