Bikaner Live

श्री जगदीप धनखड़ को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर शहर भाजपा ने जताई प्रसन्नता
फाइल फोटो

धनखड़ को शुभकामनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

बीकानेर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर शहर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि तीन दशक से भी लंबे सार्वजनिक जीवन में श्री जगदीप धनखड़ जी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विधायक, सांसद या फिर बंगाल के राज्यपाल के रूप में वे अपने हर दायित्व में निरंतर लोगों से जुड़े रहे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि वीरभूमि राजस्थान की पावन धरा शेखावाटी के निवासी, सौम्य एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी श्री जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद व राज्यसभा के सभापति के रूप में चुने जाने से उच्च सदन की गरिमा और बढ़ेगी। 

भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, प्रोमिला गौतम, इंद्रा व्यास इत्यादि पदाधिकारियों ने भी श्री जगदीप धनखड़ को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदन की संवैधानिक प्रक्रिया में उनके व्यापक व लंबे प्रशासनिक अनुभव का देश को बहुत लाभ मिलेगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post