Bikaner Live

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने जिला कार्यालय में पौधारौपण कर पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान….



बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने गुरुवार को बीकानेर प्रवास के दौरान गांधीनगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मानसून के इस उपयुक्त समय में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी उचित सार संभाल करते हुए पर्याप्त संरक्षण करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी,मिट्टी के कटाव और जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण धरती के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे विकट समय में धरती पर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, श्याम पंचारिया, देवीलाल मेघवाल, भंवरलाल जांगिड़, शंभू गहलोत मधुसूदन शर्मा, निशान्त गौड़, भवानी पाईवाल, अर्जुन सिंह पड़िहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!