Bikaner Live

सांसी समाज का सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य के लिए 100 प्रतिभाओं का किया सम्मान….


बीकानेर। सांसी आधिकारी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन बीकानेर जिला इकाई की ओर से रविवार को चोंखूटी में सांसियो के मौहल्ले में स्थित सामुदायिक भवन में सांसी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया व बीकानेर सांसी समाज जिला अध्यक्ष फुसाराम नाथिया, राजेंद्र कोषाध्यक्ष राधेश्याम जिला महासचिव पुनीत ढाल समाजसेवी ीएनटी उपाध्यक्ष चतराराम देशबन्धु रहे। वहीं प्रदेश संयोजक सां. अ. कर्म वेल. एसो.राज. ज्ञानसिंह कालावत,
अतिरिक्त सचिव एपीएस अर्जुन नाथ सिद्ध, भंवर सिंह, प्रदेश संरक्षक भूराराम, दीपचन्द (कोषाध्यक्ष सां. अ. कर्म. वेल. एसो. राज.) सन्तोष कुमार
प्रदेश उपाध्यक्ष, जोधपुर चन्द्रपाल बलवान, प्रदेश संगठन मंत्री बीरबलराम फतियान,जिला उपाध्यक्ष, हनुमानगढ़ श्रीमती मीनु बाला, जिला महासचिव, हनुमानगढ़ सोहनराम हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष रजीराम लुडियान आदी अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलाधर निनाणियां ने की। इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गिरधारी लाल महिया ने सांसी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बात कही।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!