Bikaner Live

शिक्षा मंत्री ने किया ‘अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान’ पोस्टर का विमोचन….


बीकानेर, 31 जुलाई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर ‘अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान’ का रविवार को राजस्थान राज्य अभिलेखागार परिसर में विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी में देश के प्रति सम्मान का भाव हो तथा अनेकता में एकता को साकार करे। इस दौरान उन्होंने ‘स्वतंत्रता संग्राम में समाचार पत्रों की भूमिका’ पुस्तक के कवर पेज का विमोचन भी किया। उन्होंने तिरंगे से जुड़े संस्मरण सुनाए। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के साक्षात्कार के अंश सुनाए गए। इस दौरान निदेशक महेंद्र खड़गावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री कल्ला सहित 150 से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहासकार प्रो. शिवकुमार भनोत ने किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!