Bikaner Live

अच्छे कार्य करने वाली टीम को सराहा गया एवं कम प्रगति वाली टीमों को कार्य में सुधार लाने के लिए सख्त निर्देश…आरबीएसके टीम द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा

बीकानेर ऐसी बात नहीं है दिनांक 5 अगस्त 2022 को बीकानेर जिले के स्वास्थ्य भवन में श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पवार ,जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ राजेश कुमार गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र तनेजा परिवार कल्याण एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुशील कुमार, डॉ विवेक गोस्वामी अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ मनुश्री सिंह एवं डीईआईसी मैनेजर श्री योगेश पवार की उपस्थिति में आरबीएसके टीम द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं जिओआई सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी गई। आर सी एच ओ द्वारा सभी टीम को निर्देश दिए गए की आरबीएसके वाहनों में जीपीएस लगवाना आगामी 7 दिवस में लगवाना सुनिश्चित करें । सभी टीम को निर्देशित किया कि कार्यस्थल से प्रतिदिन फोटो जीपीएस लोकेशन के साथ डिस्ट्रिक्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करें , सभी टीमों के कार्य का आकलन रैंकिंग अनुसार किया गया अच्छे कार्य करने वाली टीम को सराहा गया एवं कम प्रगति वाली टीमों को कार्य में सुधार लाने के लिए सख्त निर्देश दिए । डॉक्टर योगेंद्र तनेजा डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण ने एनीमिया एवं शक्ति दिवस में आरबीएस के टीम को भागीदारी निभाने के दिशा निर्देश दिए। डॉ लोकेश गुप्ता ने आरबीएस के टीम को कुष्ठ रोग में रोगियों को चिन्हित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। डीपीएम श्री सुशील कुमार ने आरबीएस के टीम को पुकार कार्यक्रम में भी अपनी भागीदारी निभाने एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पवार एवं आर सी एच ओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने आरबीएसके टीमों द्वारा अच्छी शल्य चिकित्सा करवाने हेतु डी आई सी टीम एवं मैनेजर श्री योगेश पवार एवं आरबीएस के टीम अर्बन के फार्मासिस्ट श्री पवन सारस्वत के कार्य को सराहा एवं प्रोत्साहित किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!