
बीकानेर नगर निगम आयुक्त के खिलाफ महापौर और पार्षदों के अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन रोचक मोड़ आ गया। धरने पर बैठी महापौर एक पोस्टर लेकर बैठी जिसमें निगम अधिकारियों के व्हाटस अप ग्रुप की वायरल हुई चैट का जिक्र किया गया है। इसमें लिखा गया है कि आयुक्त गोपाल राम ने बीकानेर और बीकानेर की जनता को बैकवर्ड बताया है। इससे मामला पूरी तरह से गरमा गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में महापौर ने तत्काल आयुक्त की क्लास लगा डाली। महापौर की फटकार के बाद आयुक्त ने वॉट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है।
बीकानेर महापौर और मीडिया ग्रुप मैं फॉरवर्ड किए गए मैसेज मैं चैट स्क्रीनशॉट में लिखा गया “बीकानेर शहर और यहां के लोग कितने बैकवर्ड है यह कभी मैंने सोचा भी नहीं”
उसी स्क्रीनशॉट में महापौर द्वारा जवाब में लिखा गया अत्यंत दुखद है की जिस शहर ने आपको रोजी-रोटी दी आप उसी शहर को और निवासियों को बैकवर्ड समझ रहे हैं
यह बहुत अत्यंत दुखद है…
यह जानकारी बीकानेर मेयर एंड मीडिया ग्रुप से मिली है।













