Bikaner Live

हर घर तिरंगा अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम

बीकानेर, 6 अगस्त। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 7 अगस्त को ग्राम पंचायतों में कन्या वाटिका के तहत पौधारोपण किया जाएगा। इसी श्रृंखला में 8 अगस्त को स्कूल और कॉलेजों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ, 9 को महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी आधारित कार्यक्रम, 10 को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जाजम बैठकें, 11 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर राखी महोत्सव, 12 अगस्त को इस थीम पर बीटीएफ बैठकें, 13 को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 14 तिरंगा यात्रा रैली तथा 15 अगस्त को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post