Bikaner Live

“जगदीप धनखड़ की धाकड़ जीत” -भाजपा ने मनाया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जीत का जश्न….
जगदीप धनखड़ को मिले 528 वोट…

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत का जश्न पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के सामने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के धरना स्थल पर मनाया गया। एनडीए उम्मीदवार की जीत के जश्न में तिरंगा फहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं के जोश से एक बार की नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी तथा जगदीप धनखड़ के जयकारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। महामंत्री मोहन सुराणा तथा महापौर सुशीला कंवर ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
एनडीए की जीत के इस जश्न में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत महामंत्री मोहन सुराणा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक अजय खत्री चंद्र गहलोत धर्मेंद्र महात्मा मुकेश ओझा विनोद करोल जेठमल नाहटा भाजपा पदाधिकारी मनीष सोनी जतिन शहर पंकज अग्रवाल महिला मोर्चा से प्रोमिला गौतम मधुरिमा सरिता नाहटा भारती अरोड़ा सीमा पारीक भाजपा वरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित महावीर सिंह चारण किशन गोदारा समेत सभी भाजपा पार्षद पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post