
भारत के प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरँगा अभियान के आह्वान के तहत शिवबाड़ी मण्डल द्वारा क्षेत्र में तिरँगा यात्रा के चरणबद्ध कार्यकर्मों की श्रंखला जारी है। इसी कड़ी में आज प्रातः जी आर पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, तिलक नगर के छात्रों द्वारा भव्य तिरँगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरँगा यात्रा तिलक नगर के वार्ड न 10, वार्ड 11 के दादा पोता पार्क, शेखावत मार्केट, चौधरी चरणसिंह छात्रावास, सोफिया सकुल क्षेत्रों से जयपुर रोड़ से होते हुए नारायण निकेतन भवन से वापिस स्कूल पहुँची। पूरे मार्ग में विधालय के छात्रों द्वारा भारत माता की जय, वन्दे मातरम, जय जय भारत और एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र को गुंजायमान रखा। यात्रा को प्राचार्य श्री बृज भूषण जी शर्मा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस तिरँगा यात्रा के दौरान पार्षद संजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु शर्मा , शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक,मण्डल महामंत्री नरेन्द्र सिंह आबड्सर , विरेन्द्र सिंह शेखावत, रेवन्त सिंह के साथ साथ विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा

भारतीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथ सर कुआं बीकानेर के द्वारा 75 वा अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सैकड़ों बच्चों सहित पैदल यात्रा मुख्य मार्ग नत्थूसर गेट बारह गुवाड सदाफते रताणी व्यासो का चोक साले की होली होते हुए परिसर में आकर संपन्न हुई इस कार्यक्रम मैं व्यवस्थापक श्री वल्लभ जी पुरोहित विजय मोहन जोशी प्रधानाचार्य घनश्याम जी व्यास विद्यालय अध्यक्ष नरेंद्र जी अग्रवाल अध्यापिका श्रीमती बिंदु जी शर्मा अंजलि जी योगेश जी बिस्सा अध्यापक पूर्व पार्षद गिरीराज जोशी जितेंद्र ओझा आदि कार्यक्रम में शामिल हुए














