Bikaner Live

नया शहर मंडल ने मनाया छात्र छात्राओं के साथ आजादी अमृत महोत्सव, किया तिरंगा वितरण एवं दी रख रखाव सम्बंधित हिदायतें

आज दिन 12 अगस्त 2022 को आजादी अमृत महोत्सव में अपना योगदान करते हुए नया शहर मंडल ने स्थानीय प्रताप बस्ती के उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को तिरंगा वितरण कर झंडे के सम्मान पूर्वक रख का तरीका समझाया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा वरिष्ठ नेता जगदीश सोलंकी कार्यक्रम प्रभारी एवं मंडल महामंत्री सुरेश मारु सयोजक अशोक चांवरिया सह प्रभारी सुनील जोशी मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा के साथ साथ स्कूल स्टॉप से उपप्राचार्य सीमा वर्मा, महावीर प्रसाद, सुश्री निर्मला खत्री, श्याम सुंदर ओझा, कमल प्रकाश, मिथलेश भदोरिया, मुकेश कुमार, पूनम कुमारी, मंसूर अली के साथ स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय भावना ओतप्रोत कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रीय भक्ति भावना के गीत गाए गए। भारत माता की जय, वन्दे मातरम, सबसे प्यारा तिरंगा हमारा आदि आदि राष्ट्रवादी उदघोषों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

निवेदक
दिनेश महात्मा, अध्यक्ष
नया शहर मंडल, भाजपा
बीकानेर

Author picture

खबर

http://

Related Post