Bikaner Live

किसान सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए तिलकनगर के श्री करणी राजपूत भवन में सर्व समाज की मीटिंग….

बीकानेर दिनांक 12/8/2022 को साम 6:30PM पर श्री प्रताप फाउंडेशन के बैनर तले आगामी 22 अगस्त 2022 को होने वाले किसान सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए तिलकनगर के श्री करणी राजपूत भवन में सर्व समाज की मीटिंग का आयोजन हुआ। आयोजन की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री कर्णप्रताप सिंह जी शिसोदिया ने की।
skpf के श्री जुगल सिंह जी बेलासर,श्री नवीन सिंह जी भवाद, श्री गजेंद्र सिंह , श्री तनवीर सिंह जी खारी व अन्य मेहमानों ने अपने उद्बोधन में बताया कि तिलकनगर के सर्व समाज को आगामी 22 अगस्त को होने वाले भव्य आयोजन में सामिल होकर आयोजन को सफल बनाना है।
श्री जुगल सिंह बेलासार व श्री नवीन सिंह जी भवाद ने कहा कि सर्व समाज के किसान जब एक जाजम पर बैठकर अपने विचारो का आदान प्रदान करेंगे तो उसके दूरगामी परिणाम होंगे। क्षत्रिय समाज सर्व समाज को स्वीकार्य तभी होगा जब हम सभी एक जाजम पर बैठेंगे। तिलकनगर के सर्व समाज ने अपने भागीदारी निभाने का वादा किया। मीटिंग में नारायण महाराज नाथूसर, द्वारका महाराज मूंडसर, माणक राम मेघवाल, गिरीराज सिंह चारण, रतन जांगिड़, रामचद्र भांभू, औंकार सिंह राजियासर,ओमसिंह लूनासर,झंडेल सिंह खिंवज, माधो सिंह टांट, हनुमान सिंह खातीपुरा , नरेंद्र सिंह आबडसर, हनुमान सिंह मियाकोर , औंकार सिंह मोरखाना गजेंद्र सिंह निम्बोला,श्री राम सिंह कोहीना,राजेंद्र सिंह पुण्दलसर, नरेंद्रसिंह मेड़तिया,जुगल सिंह लूनासर, चैन सिंह भाटी, भरत सिंह चारण , राजेंद्र सिंह राउ टीबा, भैरु सिंह हेमासर , यशवंत सिंह हंसावत व सैकड़ों लोग सामिल हुए।

Author picture

खबर

http://

Related Post