Bikaner Live

बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता जानमाल के नुकसान अभी तक कोई खबर नहीं,

????????बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता जानमाल के नुकसान अभी तक कोई खबर नहीं,
22 अगस्त सोमवार 2022-23

????????बीकानेर. रविवार देर रात करीब दो बजे प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की रफ्तार 4.1 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ( NCS ) के मुताबिक सोमवार सुबह 2 बजकर एक मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बीकानेर में रहा है.

????भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे बताई जा रही है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बीकानेर के उत्तर-पश्चिम में 236 किमी दूरी पर दर्ज हुआ है. भूकंप उस समय आया जब लोग गहरी नींद में थे. इससे दो दिन पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी. वहीं भूकंप का एपीसेंटर जमीन से 82 किमी गहराई में होने के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान देखने को नहीं मिला.

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!