Bikaner Live

कांग्रेस से ‘आजाद’ हुए गुलाम
नबी आजाद-गांधी परिवार के नजदीकी गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad ) ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे से समय से पार्टी ने नाराज बताए जा रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा था। कुछ दिन पहले ही आजाद ने कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे में आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आजाद ने अपने पत्र में राहुल गांधी को जमकर कोसा है।

पिछले काफी वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस के बागी गुट जी-23 के अहम सदस्य आजाद ने सोनिया गांधी को कांग्रेस में बदलाव को लेकर एक चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी के बाद काफी बवाल मचा था।

गुलाम नबी आजाद पिछले काफी समय से पार्टी ने नाराज चल रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया था, लेकिन आजाद ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि आजाद को राज्यसभा से रिटायर होने के बाद दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया था

मीडिया सूत्रों से……

Author picture

खबर

Related Post