Bikaner Live

राजलदेसर से रामदेवरा जा रहे युवक खेजड़ी पर फांसी लगा ली पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र में रामदेवरा जा रहे एक जने ने फांसी फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि आज सुबह गोचर में एक खेजड़ी पर युवक ने फांसी लगाने की इतला पुलिस को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान राजलदेसर निवासी जीतराम जाट के रूप में हुई। मृतक जीतराम राजलदेसर से रामदेवरा जा रहे संघ के साथ रवाना हुआ था। आज वह फांसी के फंदे से झूलता मिला। वहीं गुरूवार को भी एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया था। नाल छोटी के राजेश नायक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी मर्ग दर्ज हुई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!