Bikaner Live

पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
युग निर्माण योजना शांतिकुंज हरिद्वार का महिला जागृति अभियान…

पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
युग निर्माण योजना शांतिकुंज हरिद्वार का महिला जागृति अभियान…

26अगस्त बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ।
जिला समन्वयक करनीदान चौधरी ने बताया कि युग निर्माण योजना शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा 2022-23 को नारी सशक्तिकरण वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत देशभर में महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान को गति देते हुए बीकानेर उपजोन स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मानव प्रबोधन प्रन्यास एवं शिव बाड़ी मठ बीकानेर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज ने पाथेय प्रदान करते हुए अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सदी नारी सदी है और विभिन्न कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ने का कार्य अब बहिनों को ही करना है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण से जो सकारात्मक ऊर्जा का सोपान मिला है उसे घर घर तक पहुंचाना है। गायत्री जप तप ध्यान साधना में महिलाओं के भ्रमित मिथकों को तोड़कर एक नई दिशा देश समाज को देनी होगी।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा द्वारा गायत्री परिवार के शत सूत्रीय आंदोलन की तथ्यात्मक जानकारी प्रदान की गई। शिविर प्रभारी प्रमिला गंगल ने बताया कि शिविर में विभिन्न आयु वर्ग की पचास महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
केन्द्रीय टोली प्रशिक्षण प्रभारी दीना त्रिवेदी, सीतांजली साहु, अनिता कावड़कर, जगन्नाथ भंज, मनोज रावणकर एवं शिवबाड़ी महन्त स्वामी विमर्शानंद गिरि जी महाराज द्वारा पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि 02-02 बहनों की 10 टोलियां बनाई गई तथा प्रमिला गंगल, शोभा सारस्वत, सविता गौड़, ज्योति सोनी, मधु बाला शर्मा, अंजली मित्तल, कुसुम वर्मा, ललिता शर्मा, माया औझा तथा सरला चौधरी का टोली प्रमुख के रुप में चयन किया गया। महिला मंडल टोली प्रमुख बहनें प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में संगोष्ठी आयोजित कर मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रदान करेंगी।
शांतिकुंज हरिद्वार केन्द्रीय प्रशिक्षण टोली को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा, जिला समन्वयक करनीदान चौधरी तथा वित्त ट्रस्टी रामकुमार चौहान द्वारा गायत्री शक्तिपीठ आचार व्यवस्थानुरुप विदाई दी गई। समापन कार्यक्रम का संचालन प्रमिला गंगल ने किया तथा आगुंतकों प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षण मंडल टोली का मुकेश व्यास द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इन विषयों में हुआ प्रशिक्षण

केन्द्रीय महिला टोली दीना त्रिवेदी के नेतृत्व में सीतांजली साहु एवं अनिता कावड़ेकर द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को पांच दिन तक योग-व्यायाम, गायत्री का आध्यात्मिक दर्शन, गायत्री जप-ध्यान में महिलाओं की भूमिका, महिला पुरोहित कार्य, वैदिक मंत्रोच्चारण, दैनिक यज्ञ कर्मकांड, दीप-यज्ञ, वाद्य यंत्र के साथ युग-गीत गायन, डफली वादन तथा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post