Bikaner Live

बिजली आपूर्ति इस क्षेत्र में सुबह छह बजे से दस बजे तक बाधित रहेगी।

बीकानेर शहर में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहरभर में टूटे ट्रांसफार्मर, खम्भे सही करने का काम चल रहा है। वहीं जयपुर रोड को चौड़ा करने के प्रोजेक्ट व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति इस क्षेत्र में सुबह छह बजे से दस बजे तक बाधित रहेगी।


बीकेईएसएल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर 9 व 10, कड़वासरा चक्की के आस पास का क्षेत्र, बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया, सिविल लाइन, म्यूजियम सर्किल के आस पास, करण ऑटोमोबाइल के आस पास ट्रेज़री ऑफिस के आस पास, शांति अपार्टमेंट के आस पास, कलेक्टर निवास के आस पास, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, कैप्टन चंद्र चौधरी पार्क के आस पास, केवी-1, जयपुर रोड, कोठी न. 30 में बिजली बंद रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!