
बीकानेर में छात्र संघ चुनावों के सभी नतीजे सामने आ गए हैं। राजकीय डूंगर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हरिराम गोदारा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। गोदारा ने 1765 वोट प्राप्त किए। जबकि किशनकांत ने 1444, विकास ने 914 और सुनील ने 183 वोट प्राप्त किए।
महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (एमजीएसयू) से अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी लोकेन्द्र प्रताप सिंह 16 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं।
राजकीय एमएस कॉलेज से अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी निरमा मेघवाल विजयी घोषित की गई है।
बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में अध्यक्ष पद संजय सिंह हाडला विजयी घोषित हुए है। उपाध्यक्ष पद पर करण सारस्वत, महासचिव पद पर सचिन गहलोत, संयुक्त सचिव पद पर ऋषभ चौधरी चुने गए हैं
जैन पीजी में एबीवीपी के बृजेश विश्नोई विजयी घोषित हुए है। राजकीय विधि कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रेवन्त सिंह राठौड़ विजयी घोषित हुए















