Bikaner Live

श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता सेवा शिविर रवाना


श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता का निःशुल्क भोजन व्यवस्था का सेवा शिविर आज पुष्करणा स्टेडियम गोकुल सर्किल के पास से राजेश चुरा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी क्लब व बी के सी एल के सीईओ जयंत राय चौधरी व विधि सलाहकार बी के सी एल सुमित घोष, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार ने सेवा शिविर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें एक टैंकर ठंडा पानी दो ट्रक खाद्य सामग्री दो पिक अप चिकित्सा व्यवस्था मोबाइल यूनिट की व्यवस्था के साथ रवाना हुए। इस अवसर पर कोलकाता से आए अनिल चितलांगिया, पूनम रंगा होलसेल भंडार के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र व्यास, बलदेव दास व्यास व केशव पुरोहित, मेघा तिथि जोशी ने अतिथियों का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर कोलकाता से आए विनय पुरोहित, बद्री व्यास, अनिल व्यास, मनोज ओझा, श्री लाल रंगा, शिव जी व्यास, हीरालाल किराडू, मनोज रंगा, अशोक पुरोहित, भंवरलाल हर्ष, जयप्रकाश हर्ष, भंवर आचार्य, श्री नारायण रंगा, खेमू हर्ष, गुड्डू भाई, डॉ. जय शंकर व्यास आदि बाबा की जय घोष लगाकर रामदेवरा के लिए रवाना हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!