Bikaner Live

करनी नगर लालगढ़ सड़कों की स्थिति चौड़ी चौड़ी सड़कों पर बड़े-बड़े खड्डे-ईश्वर सबकी रक्षा करें

बीकानेर 28 अगस्त 2022 मुस्कराइये की आप वार्ड 13ओर 14 करणी नगर, लालगढ़, बीकानेर, की नगर विकास न्यास द्वारा स्थापित की गई कॉलोनी करणी नगर लालगढ़ के निवासी है इस कॉलोनी की सड़कें अच्छी चोड़ी चोड़ी है मगर इस पर चलना खतरों से खाली नहीं है कॉलोनी की सड़कों पर जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता हैं । इन दोनों वार्ड में पार्षद प्रमोद जी, आदरणीय महापौर महोदया जी, ओर लगातार हमारी माननीय विधायक सिद्धी कुमारी जी भी रहती हैं इसी करणी नगर में नगर विकास न्यास , नगर निगम के बड़े बड़े अधिकारियों के निवास है लेकिन सड़कों से मुस्कुराते हुये निकलते हैं। शायद इन सड़कों के लिये अब माननीय मुख्यमंत्री जी ओर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी से ही निवेदन करना पड़ेगा ।

ईश्वर सबकी रक्षा करें

कलीनगर लालगढ़ के जागरूक निवासी श्री कुलदीप पांडे की कलम से

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!