Bikaner Live

भारत के नए चीफ जस्टिस जस्टिस यूयू ललित-49वें प्रधान न्यायाधीश.
soni

देश के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में जस्टिस यूयू ललित ने शनिवार को शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। जस्टिस ललित भारत के 49वें चीफ जस्टिस बने हैं।

भारत के नए चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस यूयू ललित ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर पूर्व सीजेआई एनवी रमण की विरासत को संभाल लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित भारतीय न्यायपालिका के छठे ऐसे प्रमुख होंगे, जिनका कार्यकाल 100 दिन से कम होगा। न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल 74 दिन का होगा और वह आठ नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु होने पर सेवानिवृत्त होते हैं।

मीडिया सूत्रों से…..

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!