Bikaner Live

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला:सूबे में लोगों को मुफ्त लगेगा कोविशील्ड का टीका, सेहत मंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना; कहा-वादे से मुकरी मोदी सरकार

कोरोना महामारी के खौफ के बीच जहां अच्छी खबर है कि देश के 13 राज्यों में इसकी वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है, वहीं पंजाब में यह एक और अच्छी खबर है। सूबे की सरकार ने लोगों को कोविशील्ड का टीका मुफ्त में उपलब्ध कराए जाने का ऐलान किया है। यह जानकारी बुधवार को प्रदेश के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सांझा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन की सुविधा के वादे से मुकर रही है।

यह भी पढ़ें:- पंजाब पहुंची कोरोना वैक्सीन; 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण, 110 स्थानों पर लगाए जाएंगे

बुधवार को पंजाबी समुदाय की तरफ से लोहड़ी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश सरकार की तरफ से भी यह त्योहार मनाया गया। इस मौके पर मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई, जिसमें सूबे के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मुख्य मेहमान थे। साथ ही प्रमुख स्वास्थ्य सचिव हुस्नलाल भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन की तरफ से हाल ही में लड़के-लड़कियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। उन्हें कंबल और मिठाई वगैरह बांटी गई।

इस दौरान सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने प्रदेश में स्त्री-पुरुष लिंगनुपात के गड़बड़ाने के मसले पर सरकार के गंभीर होने की बात कही। वहीं कोरोना के मसले पर भी वह खुलकर बोले। सिद्धू ने कहा कि प्रदेश में कोविशील्ड की 20450 शीशियां पहुंच चुकी हैं। 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूबे में 110 जगह तय की गई हैं, हर जगह 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post