
बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवा और शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार किसान मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष एड. श्यामसुंदर चौधरी ने बीकानेर शहर में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
इस क्रम में रेवन्त सिंह मोहिल को शिवबाड़ी मंडल और बजरंग विश्नोई को जस्सूसर मंडल में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शहर भाजपा विधि प्रकोष्ठ गंगाशहर मंडल कार्यकारिणी का गठन
बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के गंगाशहर मंडल में विधि प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक एड. मूल सिंह चौहान ने शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एड. नरेंद्र कुमार सोनगरा की सहमति से मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है।
गंगाशहर मंडल विधि प्रकोष्ठ की नवगठित मंडल कार्यकारिणी में एड. सत्येंद्र दयाल शर्मा और एड. विकास कौशिक को मंडल सहसंयोजक तथा एड. विद्यासागर शर्मा, एड. अजय कुमार मारू, एड.घनश्याम सुरोलिया, एड. कुन्तेश खटोल और एड. हिम्मत नाथ योगी को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।













