Bikaner Live

गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव का समापन – गणपति बप्पा मोरिया-अगले बरस तू जल्दी आ के गूंजे जयकारे।….


बीकानेर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के धोबी धोरा स्थित निवास स्थान पर गणेश चतुर्थी से आरंभ हुए गणेश महोत्सव का समापन शुक्रवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर गणपति प्रतिमा के धूमधाम से विसर्जन के साथ हुआ।

भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि शुक्रवार को अनन्त चतुर्दशी पर पूर्ण रूप से मिट्टी से बनी भगवान श्री गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमा का विसर्जन गंगानगर बाईपास के समीप स्थित नहर की वितरिका में किया गया। परिवारजनों और मौहल्लेवासियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भगवान श्री गणेश की जय जयकार और ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ विसर्जन महोत्सव में हिस्सा लिया। विसर्जन से पूर्व भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई।

वरिष्ठ शिक्षक नेता रवि आचार्य ने बताया कि पूरे गणेश महोत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश का विभिन्न थीम आधारित श्रृंगार, सुंदरकांड, छप्पन भोग सहित अनेक धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!