Bikaner Live

बालश्रम उन्मूलन टीमों ने किया औचक निरीक्षण…


बीकानेर, 9 सितंबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टीमों द्वारा शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट तथा खारा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया गया।
बाल कल्याण समिति के सदस्य हर्षवर्धन सिंह भाटी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री मालिकों को बाल श्रम नहीं करवाने की हिदायत दी गई एवं श्रम कानून व अन्य कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट्स एवं होटल के मालिकों से बाल श्रम नहीं करवाने के शपथ पत्र भी भरवाए गए। निरीक्षण किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य किरण गौड़, जुगलकिशोर व्यास, अरविंद सिंह सैंगर के नेतृत्व में किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!