Bikaner Live

सियासत को स्वामी का सहारा:पश्चिम बंगाल में विवेकानंद जयंती पर भाजपा नेता उनके पैतृक घर पहुंचे; ममता बोलीं- उनकी शिक्षाओं की अब ज्यादा जरूरत

आज देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। पश्चिम बंगाल से उनका जुड़ाव होने के नाते सियासी पार्टियां राज्य में इस दिन को खास तौर से भुनाने में जुटी रहीं। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

भाजपा ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए मंगलवार को कोलकाता में रोड शो भी किया। इसमें पार्टी के नेता दिलीप घोष, मुकुल रॉय और स्वप्न दास गुप्ता शामिल हुए।

ममता ने लिखा- स्वामीजी का शांति का संदेश बहुत प्रासंगिक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मैं उनकी शिक्षाओं को नमन करती हूं। शांति और भाईचारे का उनका संदेश आज बहुत प्रासंगिक है। यह हम सभी को देश में इन आदर्शों की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!