

बीकानेर 15 सितंबर 2022 पितृपक्ष पर धार्मिक आयोजन का सिलसिला छोटीकाशी बीकानेर में बहुत सी जगह पर दिखाई दे रहा है ! पुरानी गिनानी स्थित धावड़िया मोहल्ला में भी श्रीमद भगवत सप्ताह पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ! जो 15 सितंबर से 22 सितंबर तक होगा ! श्रीमद् भागवत कथावाचक बीकानेर की प्रसिद्ध बाल संत श्री छैल बिहारी जी महाराज के श्री मुख से अमृतमय की कथा वाचन होगा ! कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक होगा! कथा के प्रारंभ के दिन आज बड़ी संख्या में केसरिया साड़ी पहनकर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया कलश यात्रा रामदेव जी मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी गिनानी के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई केसर देसर से होते भी कथा स्थल तक पहुंची! श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह पुराण कथा के बीच विभिन्न प्रकार के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा और धार्मिक धारा प्रवाह भजन कीर्तन के साथ होगी
कथा के संरक्षक श्री नवरत्न धामू श्री हरी किशन नागल कथा आयोजन श्री राधेश्याम तंवर व उनके परिवार जनों द्वारा किया जा रहा है!















