Bikaner Live

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की तैयारी हेतु शहर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक…..

बीकानेर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की तैयारी और रूपरेखा के सम्बन्ध में महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर की बैठक जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यक्रमों पर चर्चा कर पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पखवाड़े में नवाचार युक्त सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े हेतु प्राप्त विभिन्न कार्यक्रमों और दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी ।

मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसका सभी ने समर्थन किया।

जिला कार्यालय प्रभारी श्याम पंचारिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाने के लिए आह्वान किया ।

महिला मोर्चा जिला मंत्री अन्नू सुथार ने बैठक का संचालन किया एवं मोर्चा उपाध्यक्ष मंजूलता रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, जिला मंत्री सुमन शेखावत, पार्षद सुधा आचार्य , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, राधा खत्री, भानु आनंद,इंदु वर्मा, सीमा पारीक, मीनू वर्मा, मोनी चौपड़ा, मोहिनी, चेतना भाटी आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!