Bikaner Live

भागवत कथा मे मनाया भव्य कृष्ण जन्मोत्सव-धावङियो मोहल्ले पुरानी गिनानी
soni


बीकानेर,”मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान एवं राधेश्याम सुन्दर देवी तंवर परिवार के संयुक्त तत्वावधान”लाइन पुलिस धावङियों मोहल्ले के बाबा रामदेव मंदिर के पास राधेश्याम तंवर परिवार के यजमानत्व मे श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का वाचन बालसंत श्रीछैल बिहारी जी महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा हे।चतुर्थ दिवस कथा मे “भागवत पोथी पुजन पं विकल्प गोस्वामी व नितेश आसदेव द्वारा विधिवत ‘यजमान राधेश्याम मघराज भवानीशंकर तंवर परिवार द्वारा’ करवाया गया”।तत्पश्चात बालसंत श्रीछैल विहारी महाराज द्वारा राजा रहूगणशऔर जङभरत संवाद,अजामिल उपाख्यान गज ग्राह वृतांत, वामन अवतार,समुद्र मंथन,भक्त प्रल्हाद,एवं संक्षिप्त सुर्य वंश वर्णन द्वारा भगवान राम के जन्म, विवाह एव वनवास,ओर लंका पर विजय प्राप्ति के साथ संक्षेप रामकथा प्रसंग बतलाए।तत्पश्चात यदुवंश का वर्णन करते हुए भगवान कृष्ण जन्म का महत्व बताते हुए बालसंत श्रीछैल बिहारी ने बताया।”कि जब जब धरती पर पाप ओर अधर्म बढ़ता है, ‘तब तब धर्म की पुनर्स्थापना हेतु परमात्मा किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। इसी प्रकार”असुर बुद्धिप्रवर्ती लोगो के विनाश और साधु सज्जन की रक्षा हितार्थ परमात्मा के अनेकों अवतार होते रहते हैं।”उसी क्रम में भगवान “श्रीकृष्ण का जन्म अवतार हुआ। उपरोक्त अवसर पर धावङियों के मोहल्ले में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण पंडाल में “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से संपूर्ण धावड़िया मोहल्ला गुंजायमान हो उठा। उपरोक्त कृष्ण जन्मोत्सव में बाल गोपाल आदि अनेकों सचेतन झांकियां सजाई गई।। संपूर्ण पंडाल “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष के साथ कृष्ण जन्म अवसर पर यजमान परिवार द्वारा बधाइयां बांटी गई.. उपरोक्त जानकारी देते हुए हरिकिशन नागल ने बताया कि श्रदालुभक्तो की सेवा मे राधेश्याम भवानी मघराज तंवर,उमा भावना तंवर, रामनिवास तावणिया,लाला,शंकर,माली,आदि सेवाकार्य कर रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!