Bikaner Live

मतदाता सूचियों के
शुद्धिकरण से लोकतंत्र में युवा मतदाताओं की आस्था होगी बेहतर
soni

श्री डूंगरगढ़, सितम्बर 21, 2022.
मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने सम्बन्धी भारत निर्वाचन आयोग की पहल से निर्वाचन एवं मतदान में पारदर्शिता आएगी। मतदाताओं की पहचान तथा मतदाता सूची में डुप्लीकेसी समाप्त हो जाएगी। ऐसा होने पर युवाओं की लोकतंत्र में आस्था मजबूत होगी। ये विचार राज्य स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. राधाकिशन सोनी ने रखे। वे कस्बे के श्री डूंगरगढ़ महाविद्यालय में उपखण्ड स्तरीय स्वीप समिति एवं महाविद्यालय निर्वाचक साक्षरता क्लब की ओर से आयोजित आधार लिंकेज प्रेरणा फॉलोअप कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि आधार से लिंक करवाना ऐच्छिक है लेकिन सत्यापन, शुद्धिकरण, फर्जी मतदान पर रोक आदि लाभों को दृष्टिगत रखते हुए आधार लिंकेज करवाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आयोग ने मतदाताओं के आधार नं. की निजता एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। किसी भी मतदाता की आधार जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। मतदाता वीएचए, एनवीएसपी या वोटर पोर्टल के माध्यम से घर बैठे फॉर्म 6 बी भरकर आधार लिंक करवा सकता है। इस कार्य के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है। मतदाता द्वारा फॉर्म 6 बी भरकर बीएलओ को उपलब्ध करवाने पर बीएलओ गरुड़ा एप्प के माध्यम से आधार लिंक कर सकता है।


जिला निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. मनीष कुमार सैनी ने वोटर हेल्प लाइन एप्प के द्वारा मौजूदा मतदाताओं के आधार लिंकेज, मतदाता नव पंजीकरण, स्थानन्तरण, विलोपन आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता के पास आधार नं. नहीं है तो वह आयोग द्वारा अधिस्वीकृति अन्य 11 दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है। मुकेश कुमार झरवाल के अनुसार 17+ वर्ष आयु का पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 में आवेदन कर सकता है। जनवरी, अप्रेल, जुलाई या अक्टूबर की पहली तारीख को 18 वर्ष पूर्ण करने पर उसका नाम मतदाता सूची में स्वत: जुड़ जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित कर आधार लिंकेज के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता सुशील आचार्य, डॉ. सरिता रंगा, अमित व्यास, प्रभुराम, डॉ. राजेश खान, डॉ राजेश सेवग, डॉ. मनोज शर्मा आदि तथा 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!