Bikaner Live

विशाल निशुल्क IOL मोतियाबिंद शिविर का समापन
soni

राजकीय बेगराज सोमानी नेत्र चिकित्सालय मे* श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

शिविर संयोजक लॉयन सत्यनारायण स्वामी एवं लायन महेश राजोतिया ने बताया कि दिनांक :- 20.09.2022 लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर के तत्वाधान में राजकीय बेगराज सोमानी नेत्र चिकित्सालय,श्रीडूंगरगढ़ में विशाल निशुल्क IOL मोतियाबिंद शिविर का समापन पर डॉक्टर सुनील गोयल द्वारा 113 नेत्र ज्योति प्राप्त रोगियों की सकुशल जांच करके दवाईयां व् खाने पीने, परहेज रखने की विस्तृत जानकारीयां दी गई ।
“तेरा तुझको अर्पण – क्या लागे मेरा सेवा समिति”श्री डूंगरगढ़ संस्था प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल सहदेवड़ा ने एवं सचिव लॉयन रमेश मूंधड़ा ने सभी डॉक्टर्स टीम एवं नेत्र ज्योति प्राप्त रोगियों व् रोगियों के साथ पधारे सभी महानुभाव को स्वस्थ लाभ के लिये ढ़ेरों शुभकामनाएं दी ।।
इस चार दिविसीय शिविर में मॉर्डन स्कूल, रमन ITI कॉलेज के छात्रों ने विशेष सेवा सहयोग दिया उन सभी को प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
अंत में संस्था के लॉयन महावीर माली ने कहा कि भविष्य में ऐसे विशाल कैम्प भामाशाहों ,संस्थाओं,डॉक्टरों के सहयोग से लगते रहे।जिससे असहाय जरूरत मंद लोगों की मदद की जा सके ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!