Bikaner Live

डिजिटल बीकानेर अभियान केम्प 25 सितंबर को…
वार्ड 01 का कैम्प सरस्वती विद्यालय में…
soni

बीकानेर 21 सितंबर। विप्र फाउंडेशन की सामाजिक समरसता योजना के अन्तर्गत सर्व समाज के डिजिटल बीकानेर अभियान का एक दिवसीय कैम्प दिनांक 25 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे से 03 बजे तक सरस्वती स्कूल में बाबु गेदर की दुकान के पास, वार्ड नंबर 01, नई सब्जी मंडी के पीछे पुगल रोड़ बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है।
विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोज्य डिजिटल बीकानेर अभियान में सर्व समाज के सभी नागरिकों के वंचित रहे विभिन्न सर्टिफिकेट केम्प लगाकर बनाये जा रहे हैं। केम्प में अधिकाधिक नागरिक लाभ ले सकें इसलिए घर घर जनसंपर्क भी किया जा रहा है। विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में सेवानिवृत्त अधिकारी भागचंद सरवटे निवास पर बैठक की गई जिसमें वार्ड एक में आयोज्य शिविर की तैयारियों पर चर्चा कर निर्णय लिये गये। मीटिंग में वार्ड एक प्रभारी राजू माली, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, भवानी जाजड़ा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश ओझा, मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप हर्ष, प्रदेश महामंत्री जगदीश शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!