Bikaner Live

कर्तव्य का सम्मान -संभागीय आयुक्त ने हैड कांस्टेबल बुगालिया का किया सम्मान….


बीकानेर, 21 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बुधवार को यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल यशवीर बुगालिया का सम्मान किया। बुगालिया ने दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले चार असामाजिक तत्वों को पकड़ा था। यह लड़के राजकीय डूंगर कॉलेज के सामने लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने इसे देखा और इनका पीछा किया। इस व्यक्ति द्वारा भीमसेन चौधरी सर्किल पर खड़े हैड कांस्टेबल बुगालिया को इसकी जानकारी दी तो बुगालिया ने इनका पीछा करते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के सामने इन लड़कों को पकड़ लिया। इस कार्य के लिए संभागीय आयुक्त ने बुगालिया को सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!