

यातायात शाखा बीकानेर महानिरीक्षक पुलिस , बीकानेर रेंज , बीकानेर एवं श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार बीकानेर – जयपुर रोड़ पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम , सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि की क्षति को कम करने व आमजन को सुलभ यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु जयपुर रोड़ पर नो एन्ट्री पोईन्ट हल्दीराम प्याउ पर यातायात शाखा बीकानेर द्वारा यातायात नियमों के पोस्टर , पम्पलेट बनवाकर ऑटो रिक्शा , मोटरसाईकिल आदि वाहनों पर चस्पा किये गये व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर नियमों के तोड़ने पर लगाये जाने वाले जुर्माने के बारे में अवतग कराया गया । श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस , बीकानेर रेंज , बीकानेर , श्री अमित कुमार आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर व श्री रमेश सर्वटा पुलिस निरीक्षक प्रभारी यातायात शाखा की उपस्थिति में लॉयन्स क्लब बीकानेर अध्यक्ष श्री मनीष सोनी के सहयोग से आमजन को ISI मार्का के 100 हैलमेट वितरण किये गये , दुपहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने व हमेशा हैलमेट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

















