
बीकानेर बाबा खाटू श्याम जी का तीसरा वार्षिक भव्य कीर्तन श्री श्याम परिवार मंडल , करनी नगर बीकानेर के द्वारा दिनांक 23 सितंबर 2022 को खांडल विप्र भवन रोड नंबर 3 गंगाशहर बीकानेर में आयोजन किया जा रहा है!
बाबा की भव्य कीर्तन में खाटू श्याम धाम से निज मंदिर पुजारी श्री मोहन दास जी महाराज व सालासर पुजारी श्री राम जी का पावन सानिध्य वह उनका आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त होगा!
भव्य कीर्तन के लिए बाबा श्याम का दरबार सजाया जा रहा है जिसकी आभा अलौकिक श्रृंगार से बढ़ाई जाएगी मंडल द्वारा चूरू से मेहुल शर्मा श्री गंगानगर से पवन सेठी व अशोक शर्मा को भी भजन प्रवाह के लिए बुलाया गया है!
कीर्तन की गरिमा और बढ़ाने के लिए कोलकाता से सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्री संजू शर्मा को आमंत्रित किया गया है!
अलौकिक शृंगार व भजन कार्यक्रम के अलावा बाबा श्याम की हीरे मोतियों से नजर उतारी जाएगी सवामणी प्रसाद का भोग लगेगा बाबा के दरबार में छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा
फूलों व इत्र की लगातार वर्षा की जाएगी सभी भक्त इस कीर्तन में आकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और भजनों का आनंद उठाएं *जय श्री श्याम????*

















