Bikaner Live

हौद में गिरने से दो बच्चों की मौत:आंगन में खलते हुए जा गिरे
soni



बीकानेर गुरुवार को
घर के बाहर बने इस हाैद में दोनों बच्चों की गिरने से मौत हो गई।
घर के आंगन में खेल रहे दो भाइयों की हौद में डूबने से मौत हो गई। हादसे के दौरान मां बाथरूम में थी और पिता काम पर गए थे। मां ने जब बेटों को ढूंढा तो नहीं मिला। हौद में जाकर देखा तो दोनों बेटों की लाश तैर रही थी। मामला देशनोक थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार शिवलाल खुद सुबह छह बजे मजदूरी पर चला गया था। सुबह उसकी पत्नी नहाने गई और वापस आई तो दो बेटे विष्णु (ढाई साल) और हरिओम (डेढ़ साल) नजर नहीं आए। काफी देर इधर-उधर ढूंढने के बाद उसकी नजर घर के आंगन में बने कुंड पर पड़ी, जो खुला था। अंदर झांककर देखा तो मां का कलेजा ही बैठ गया। दोनों बच्चों की लाश पानी में तैर रही थी। उसने पड़ोसियों को बुलाया तो बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों की लाश देखकर मां बेसुध हो गई। शिवलाल को पड़ोसियों ने ही फोन करके बुलाया। तुंरत बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। काफी देर तक बच्चे इस कुंड में रहे, ऐसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।


मृतक विष्णु ढाई साल का था, जबकि इससे छोटा भाई हरिओम महज डेढ़ साल का था।
मृतक विष्णु ढाई साल का था, जबकि इससे छोटा भाई हरिओम महज डेढ़ साल का था।
लापरवाही के कारण हादसा
दरअसल, ये हादसा लापरवाही के कारण हुआ। घर के आंगन में ही हौद बना हुआ है। हौद का गेट है लेकिन वो खुला पड़ा था। ऐसे में ढाई व डेढ़ साल के बच्चे खेलते हुए वहां पहुंच गए। एक के बाद एक दोनों इस हौद में गिर गए।
घर के आगे भीड़
घटना की जानकारी मिलने के बाद कस्बे में शिवलाल के घर के आगे भीड़ जमा हाे गई है। शिवलाल के दो ही बेटे थे और दोनों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मां को बार-बार पानी छिड़ककर उठाया जा रहा है तो पिता शिवलाल खुद बदहवास सा इधर से उधर घूम रहा है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!