Bikaner Live

शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा झुग्गियों मे अल्पाहार का वितरण…..

बीकानेर। शनिवार दिनांक 24/09/2022 को नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पखवाड़े के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बीकानेर द्वारा झुग्गी झोपड़ी में अल्पाहार वितरित किया गया।
मोर्चा अध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया ने शनिवार को बताया कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है उनके जन्मदिवस पर सभी लोग स्वस्थ और कुशल रहे।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष छेला राम ने कहा हमें सभी की सेवा करनी चाहिए। राजकुमार कड़ेला, प्रकाश नायक ,विजेंद्र वाल्मीकि, महेश वाल्मीकि, मांगीलाल एवं ओम प्रकाश सहित मोर्चे के आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!