Bikaner Live

रविवार को बीकानेर आएंगे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़-उप राष्ट्रपति के मुकाम कार्यक्रम में शामिल होंगे श्रम राज्य मंत्री…..


बीकानेर, 24 सितंबर। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ रविवार को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे।
श्री धनखड़ दिल्ली से प्रातः 10.15 बजे विशेष विमान से रवाना होकर 11.20 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वे नाल एयरपोर्ट से प्रातः 11.25 बजे मुकाम के लिए रवाना हो कर 11.55 बजे मुकाम हैलीपेड पहुंचेंगे।
श्री धनखड़ मुकाम से दोपहर 1.40 बजे हवाई मार्ग से रवाना होकर 2 बजे से देशनोक पहुंचेंगे।
उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ करणी माता मंदिर दर्शन के पश्चात देशनोक से दोपहर 2.40 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। श्री धनखड़ दोपहर 3.05 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ नाल एयरपोर्ट से 3.15 बजे विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


बीकानेर, 24 सितंबर। श्रम, कारखाना और बॉयलर विभाग एवं राजस्व राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई रविवार को माननीय उप राष्ट्रपति के मुकाम कार्यक्रम में भाग लेंगे और सायं 4 बजे मुकाम हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author picture

खबर

Related Post