Bikaner Live

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर साफ सफाई का कार्यक्रम…

बीकानेर 24 सितंबर राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर रामपुरिया जैन कॉलेज में सेवा और स्वच्छता की परंपरा का निर्वाह करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने बड़ा बाजार स्थित विश्व विख्यात आस्था के केंद्र लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर के बगीचे की साफ सफाई का कार्य किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मौसम मारू और डॉ अनिल तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 90 स्वयंसेवकों की टीम ने सेवा और स्वच्छता के संदेश को प्रेषित करते हुए बेहतरीन ढंग से बगीचे की सफाई के बाद कचरे को एकत्रित कर तुरंत निस्तारण किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों को अल्पाहार करवाया गया । स्वयं सेवकों ने लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के सदस्य श्री सीताराम कच्छावा ने स्वयंसेवकों के इस पुनीत कार्य की सराहना की । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों के साथ कंप्यूटर विभाग के श्री अभिमन्यु सिंह चौहान और श्रीमती सीमा बिस्सा की सक्रिय सहभागिता रही

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!