
बीकानेर । भारतीय जनसंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष , एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्र भक्त, श्रेष्ठ विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रविवार को 106वीं जयंती कार्यक्रम को कमलोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीकानेर जिले के सभी 395 बूथों पर पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कमल उत्सव मनाया जाएगा
उन्होंने बताया कि पंडित जी का जन्म पार्टी विस्तार दिवस के रूप मे मनाती है और यह दिन समाज के सभी वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा के विस्तार का संकल्प दिवस भी है।
जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि जिले के सभी मण्डल और बूथ पर कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहरायँगे।
साथ ही कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को भी कार्यकर्ता सामूहिक अथवा अपने बूथ पर सुनेंगे।
संगठनात्मक आयोजन में जस्सूसर मण्डल व गंगाशहर मण्डल के कार्यक्रमों में कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।
रानीबाज़ार मण्डल और शिवबाड़ी मण्डल के बूथ कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत भी भागीदारी करेंगे तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी अन्य बूथों पर प्रवास करेंगे।













