Bikaner Live

शहीद सुभाष बैरवाल गांव शाहपुरा धोद सीकर के परिवार को आर्थिक सहयोग राशि भेंट की गई…..


सीकर परिवार फोर्सेज ग्रुप के पदाधिकारियों ने महेंद्र तेतरवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 24-09-2022 को शहीद सुभाष बैरवाल के पैतृक गांव शाहपुरा धोद पहुंचकर शहीद का किया समान। सीकर परिवार फोर्सेज ग्रुप के सदस्यों ने शहीद के घर पहुंचकर शहीद श्रृदांजली सभा का आयोजन कर शहीद को श्रृदांजली अर्पित की व शहीद के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया। शहीद की माता जी श्रीमती शांति देवी विरांगना सरला देवी व पिताजी श्रीमान कालुराम जी बैरवाल को सरपंच प्रतिनिधि श्रीमान हरफूल जी धायल की मौजूदगी में सहायता राशि के रूप मे एक लाख पैंसठ हजार रुपए का चेक व 1100/- रुपये नकद भैंट किया व शहीद की याद को चिरस्थायी बनाने हेतु घर के आंगन में आम का फलदार पेङ लगाकर परिवार को पेङ को अपना बेटा मानकर बङा करने की जिम्मेदारी सौंपी।
ग्रुप की तरफ से श्रीमान महेंद्र तेतरवाल ने समस्त साथियों की तरफ से शहीद साथी सुभाष जी बैरवाल को श्रध्दांजलि दी व परिवार को ढांढस बंधाया तथा ग्रुप के उदेश्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अब तक हम मुहिम के माध्यम से 35 शहीद परिवारों की मदद कर चुके हैं तथा आगे भी शहीद परिवारों की मदद जारी रखने का भरोसा दिया है। श्रीमान ओमप्रकाश निठारवाल सीकर परिवार सामाजिक संस्था दिल्ली ने बताया कि अब तक 35 शहीद परिवारों को आर्थिक सहायता की मदद कर चुके है व शहीद परिवार को हर सुख दुख में समाजिक रूप से भावनात्मक रूप से हर सम्भव साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। सरपंच प्रतिनिधि श्रीमान हरफूल जी धायल ने परिवार की आर्थिक मदद करने पर ग्रुप सदस्यों का धन्यवाद किया व ग्रुप द्वारा शहीदों की सहायतार्थ चलाई जा रही मुहीम़ की सराहना की।
इस मौके पर सीकर परिवार फोर्सेज ग्रुप की तरफ से श्रीमान महेंद्र तेतरवाल, सीकर परिवार के ओमप्रकाश जी निठारवाल, श्रीमान राजेश जी काजला, श्रीमान राजेश जी बुरडक, अरूण जी BSF, श्रीमान राकेश जी सैन, श्रीमान सुल्तान सिंह जी Army, , श्रीमान कमल किशोर जी, व हरफूल जी सरपंच प्रतिनिधि, श्याम जी बेरवाल बाबूलाल सैनी,रतन बधाला, राकेश सैनी, नेमीचंद बधाला, रामस्वरूप मीणा, राजेश शर्मा , महावीर बेरवाल,पूरण मल बेरवाल श्रवण सैनी व अन्य गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post