Bikaner Live

सांस्कृतिक संध्या के साथ तीन दिवसीय टोंक रोड़ अग्रवाल समाज सेवा समिति का अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू…..

जयपुर। अग्रवाल कुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन महाराज की 5146 वीं जयंती के अवसर पर टोंक रोड़ अग्रवाल समाज सेवा समिति का तीन दिवसीय महाआयोजन का कार्यक्रम शनिवार को सायं 7.15 बजे से आयोजित सांस्कृतिक संध्या के साथ त्रिवेणी नगर स्थित सामुदायिक केंद्र पर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान अग्र बंधुओं ने 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता आदि सहित विभिन्न आयोजन किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र अग्रवाल, पवन गोयल कार्यक्रम प्रभारी धनश्याम लाल गुप्ता सहित समाज समिति अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के सिंघल, महामंत्री नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता एवं अशोक अग्रवाल सहित टोंक रोड़ अग्रवाल समाज के सेकड़ो अग्र बन्धुओ, महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने भाग लिया।

समिति प्रचार मंत्री अरविंद अग्रवाल ने बताया कि इस बार अग्रसेन जयंती को लेकर पूरे समाज में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है विगत दो वर्षो से कोरोनाकाल के कारण कोई बड़ा और सामूहिक आयोजन नही होने से समाज बंधु हताश थे किंतु इस बार समाज समिति ने भगवान अग्रेसन महाराज की 5146 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मानने का निर्णय लिया है और यह आयोजन पूरे तीन दिन 24 से 26 सितंबर तक आयोजित होगा।

अरविंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की जयंती महोत्सव के दूसरे दिन रविवार 25 सितंबर को प्रातः 8 बजे से शाहिद मेजर योगेश अग्रवाल स्मृति बच्चों के खेलकूद व शैक्षणिक प्रतियोगिता और महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भगवान अग्रसेन जयंती का मुख्य आयोजन सोमवार 26 सितंबर को सुबह 6:00 बजे से महाराजा अग्रसेन मंच द्वारा टोंक फाटक से प्रारंभ कर बरकत नगर, महेश नगर होते हुए श्री अग्रसेन भवन बैंक कॉलोनी तक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। जिसके पश्चात प्रातः 10.30 बजे से त्रिवेणी नगर स्थित सामुदायिक केंद्र पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक कालीचरण सराफ, विधायक प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल, जयपुर अग्रवाल समाज अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश भाड़ेवाला सहित मुरारीलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, जीडी बंसल, आरएस गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, सोमप्रकाश गर्ग, सहित टोंक रोड अग्रवाल समाज के आठ हजार से अधिक अग्र बन्धु सम्मिलित होंगे।

Author picture

खबर

Related Post