Bikaner Live

भाजपा नेताओं ने किया उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का स्वागत….


बीकानेर । रविवार को नोखा के मुकाम मेले में शिरकत करने के लिए वायुसेना के विशेष विमान से नाल एयरफोर्स स्टेशन पंहुचे देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का भाजपा नेताओं द्वारा भावभीना स्वागत किया गया । इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत , श्री अर्जुनराम मेघवाल और श्री कैलाश चौधरी भी उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ के साथ ही विशेष विमान से नाल स्टेशन पंहुचे ।

नाल एयरफोर्स स्टेशन पर श्री धनखड़ का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, लूनकरणसर विधायक सुमित गोदारा, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत इत्यादि शामिल रहे।

नाल स्टेशन से उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ सीधे मुकाम मेले में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!