Bikaner Live

देशणोक मंदिर इस बार नवरात्रा में 24 घंटे खुला रहेगा

देशनोक मंदिर इस बार नवरात्रा में 24 घंटे खुला रहेगा


देशनोक में शारदीय नवराजा की तैयारियां जोरों पर इस बार नवरात्रा में 24 घंटे खुला रहेगा मन्दिर श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास ने दर्शनों की सुविधा हेतु 24 घंटे मन्दिर खुला रखने का निर्णय किया है । इस बार नवरात्रा घटस्थापना शुभ मुहुर्त 9 : 30 सुबह से 11:00 बजे तक का रहेगा । दर्शनार्थियों को दर्शन सुलग तरीके से हो इसके लिए भी मन्दिर ने इस बार विशेष बैरिंटिंग की व्यवस्था की है । इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को जन्मोत्सव जयंती सुबह से निज मन्दिर से निकलेगी । 2 अक्टूबर को विशाल संगीत संध्या का तथा 3 अक्टूबर 2022 को मनुन देपावत की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन रात्रि से शुरू होगा देशनोक श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह द्वारा दी गई जानकारी!

रिपोर्ट कन्हैया लाल जोशी

बीकानेर , नवरात्र के दौरान करणी माता व नेहड़ीजी मंदिर देशनोक में भरने वाले मेले के मद्देनजर बीकानेर पुलिस ने एक दिन के लिए रूट डायवर्जन का निर्णय लिया है । यातायात शाखा प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशानुसार 25 सितंबर सुबह 12 बजे से 26 सितंबर शाम 4 बजे तक बीकानेर से नोखा के रास्ते आवागमन हेतु बदल दिए जाएंगे । बीकानेर इसके तहत बीकानेर से नोखा जाने वाले वाहनों को परिवर्तित मार्ग बीकानेर – उदयरामसर- बरसिंहसर- लालमदेसर पिथरासर- जांगलू- भामटसर होते हुए नोखा जाना होगा । वहीं नोखा से बीकानेर आने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ेगा । इसी तरह नोखा से नापासर जाने के लिए हिम्मतसर काकड़ा- जसरासर- नापासर मार्ग का प्रयोग करना पड़ेगा । वहीं नापासर से नोखा जाने के लिए यही मार्ग निर्धारित रहेगा । बता दें कि 25 सितंबर से 4 सितंबर तक इन दोनों स्थानों पर नवरात्र का मेला भरेगा । इस मेले में हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन को आते हैं । वहीं बीकानेर से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल देशनो हैं । ऐसे में प्रशासन ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज करीब 28 घंटों के लिए आवागमन का मार्ग परिवर्तित कियी है । मार्ग परिवर्तन वाहन चालकों के लिए किया गया है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post